1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇
1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇
September 1, 2020
1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम 'द रेडियो डाइजेस्ट' शुरू हुआ।
1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुअा।
1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई।
1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1956 – राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब 'हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
2009 - लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।
2019 - लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।
1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1896 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर ।
1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता ।
1 सितंबर को हुए निधन👉
1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे। {कन्फर्म कर लें}
1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।
2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 गुरुग्रन्थ साहिब प्रकाश दिवस ( नानकशाही )।
🔅 श्री वासुपूज्य नाथ निर्वाण दिवस (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी )।
🔅 गुरु श्री अमरदास पुण्य दिवस (01 सितम्बर 1574 , कन्फर्म कर लें )।
🔅 भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस ।
🔅 पोषण सप्ताह ( 01 से 07 सितम्बर) ।
🔅 Japan Dolphins Day.
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
Comments
Post a Comment