10 सितंम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

September 10, 2020

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।

1785 – जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1794 -  टेनेसी विश्वविद्यालय नॉक्सविले में स्थापित किया गया।

1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।

1845 – किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।

1846 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

1858 – जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।

1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।

1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1926 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ ( 'लीग ऑफ नेशंस' ) में शामिल हुआ।

1939 - कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1940 – बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।

1943 – जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।

1951 – ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।

1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।

1961 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।

2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।

2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।

2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।

2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

2019 - भारत और नेपाल ने मोतीहारी-अमलेखगंज पैट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 

2019 - भारत और आइसलैंड ने सतत मत्‍स्‍य विकास और 2019 से 2022 के दौरान सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।


10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1872 - रणजी ( प्रिंस रंजीत सिंह) प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1887 - पंडित गोविन्द बल्लभ पंत -(अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक स्थान पर )। भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1890 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।

1892 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।

1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

1912 - बी. डी. जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति ।

1944 - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।

1965 - अतुल कुलकर्णी- हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1972 – भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

1976 - रवि कांत 'अनमोल' - 

पंजाब के पठानकोट शहर के मोहल्ला रड़ा में पैदा हुए हिंदी उर्दू व पंजाबी के कवि और शायर।


10 सितंबर को हुए निधन👉


1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी ।

1923 - सुकुमार राय - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

1965 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक ।

2014 - रिचर्ड डॉसन कील एक अमेरिकी अभिनेता और आवाज कलाकार थे।


10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती।

🔅 बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती।

🔅 प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती।

🔅 अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस।

🔅 हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को )।

🔅 विश्व आत्महत्या निरोध दिवस ( World Anti Suicide Day )।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List