2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

 2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

September 2, 2020

1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।

1666 - लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।

1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।

1789 - अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।

1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।

1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।

1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।

1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।

1926 - इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

1930 - ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।

1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।

1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

1970 - नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।

 1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।

1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।

1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।

1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।

1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।

1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन ।

2000 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।

2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का भपहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।

2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

2008 - भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।

2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

2019 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने टोक्‍यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ जापान-भारत रक्षा मंत्रालयी बैठक की अध्‍यक्षता की। 


2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1885 - टी. के. माधवन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे ।

क्ष1941 - साधना - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1965 - पार्थो सेन गुप्ता, भारतीय फ़िल्म निर्माता ।

1971 - पवन कल्याण, भारतीय अभिनेता ।

1984 - उदिता गोस्वामी, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री ।

1988 - इशांत शर्मा, भारतीय क्रिकेटर ।

1989 - इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक ।


2 सितंबर को हुए निधन👉


1955 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

1976 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।

2016 - इस्लोम अब्दुग्'अनिएविच करिमोव उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे।


2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 गुरु श्री अमरदास ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार)।

🔅 श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस ।

🔅 विश्व नारियल दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List