25 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

 25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

September 25, 2020

1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।

1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने 'निरस्त्रीकरण संधि' पर हस्ताक्षर किये।

1524 - वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।

1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।

1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1775 - अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध नायक एथन एलन को बंदी बना लिया।

1777 - ब्रिटिश जनरल विलियम होवे ने फिलाडेल्फिया को जीत लिया।

1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।

1846 - अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।

1897 - ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।

1911 - फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।

1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।

1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।

1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।

1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।

1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।

1999 - आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।

2000 - यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे ।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।

2001 - सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।

2003 - गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।

2006 - पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। 

2006 - यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित। 

2006 - अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा। 2006 - दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग।

2007 - पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।

2008 - चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।

2009 - भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।

2019 - सरकार ने भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।


25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।

1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

1920 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

1924 - अर्धेन्दु भूषण बर्धन अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे। 

1939 - फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।

1977 - दिव्या दत्ता - फ़िल्म अभिनेत्री।


25 सितंबर को हुए निधन👉


1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।

1955 - रुक्माबाई - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।

1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी|

1990 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।

2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।

2019 - वेणु माधव एक भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता, मिमिक्री कलाकार और हास्य अभिनेता थे।




🔅 पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस) ।

🔅 चौ. देवीलाल जयन्ती ।

🔅 श्री सतीश धवन जयन्ती ।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List