29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


September 29, 2020

1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

1789 - अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।

1836 - मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।

1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम 'वे ब्लैकपूल' इंग्लैंड में शुरू हुई।

1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1915 - टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।

1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए।  प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।

1927 - अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।

1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल 'डेथ स्क्वॉयड' ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।

1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।

1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।

1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।

1977 - सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।

2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।

2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।

2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।

2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।

2019 - भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप जीती।

2019 - पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।


29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।

1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।

1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।

1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ। 

1943 - मोहम्मद ख़ातमी - ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।

1947 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।


29 सितंबर को हुए निधन👉


1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।

1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।

1942 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1944 - गोपाल सेन - पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।

1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।

2004 - बालमणि अम्मा - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।

2017 - टॉम अल्टर - विदेशी माता-पिता की संतान औरछ भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।


29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


🔅 पम्पकिन ( कद्दू ) दिवस ।

🔅 विश्व हृदय दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List