6 सितंम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

September 6, 2020

1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था ।

1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।

1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।

1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।

1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।

1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।

1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।

1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था ।

1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।

1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला था ।

1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।

2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।

2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।

2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।

2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।

2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।


6 सितंबर को हुए निधन👉


1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।

1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।

2009 -  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।

2019 - रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे - ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।

2019 - पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।

2019 - वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया। 


6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List