7 सितंम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

September 7, 2020

1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।

1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।

1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1812- बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।

1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।

1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।

1860- लेडी एलगीन

नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

1901- पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।

1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।

1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।

1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।

1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1929- फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।

1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।

1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।

1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।

1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।

1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।

1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।

1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।

1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।

2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।

2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2008 - बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।

2008 - कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये। 

2009 - भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 2009 - 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।

2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

2019 - चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा।

2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत औरंगाबाद औद्योगिक शहर का पहला चरण राष्‍ट्र को समर्पित किया।

2019 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।


7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।

1826 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।

1887 - गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।

1889- शरत चन्द्र बोस- स्वतन्त्रता सेनानी।

1911 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।

1917 - बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।

1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।

1934 - बी. आर. इशारा- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

1948 - ममूटी- मलयालम फ़िल्म अभिनेता।

1950 - अनिल चौधरी - प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।

1963 - नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।

1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।


7 सितंबर को हुए निधन👉


1997 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।

1998 - के. एम. चांडी - स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

2013 - रोमेश भंडारी - त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2019 - कथक डांसर-एक्टर वीरू कृष्णन का निधन।


7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 गुरु श्री अंगददेव गुरयाई दिवस ( प्राचीनपरम्परानुसार ) ।

🔅 संत तुकड़ोजी महाराज की पुण्यतिथि ( तिथि अनुसार )।

🔅 वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता)।

🔅 बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस ।

🔅 ब्राजील राष्ट्रीय दिवस ।

🔅 विश्व माफी दिवस (14 सितंबर आदि का भी वर्णन)।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List