9 सितंम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 9 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

September 9, 2020

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।

1504 – माइकल एंजिलियो द्वारा बनाई गई डेविड की मूर्ति को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया।

1553 -  ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।

1753 -  पहला स्टीम इंजन उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में लाया गया।

1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1783 -  डिकिंसन कॉलेज की स्थापना कार्लसेल, पेनसिल्वेनिया में की गई थी।

1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1886 -  साहित्य के संरक्षण और कलात्मक कार्यों के लिए बर्न कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किया गया।

1908 – आॅरविल राइट ने पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया।

1911 -  इटली की एक झील ट्रेसीमिने पर एक मोटरबोट दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई

1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।

1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वसार्य पहुंची।

1944 – यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

2001 -  उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफगानिस्तान में हत्या कर दी गयी।

2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया। 

2006 - अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

2007 - वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 - हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।

2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय को लिया गया।

2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।

2011 - वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। 

2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2019 - भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन ‘आंगन’ नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। 

2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जयपुर में राजस्‍थान के राज्‍यपाल पद की शपथ ली।

2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैंड पहुंचे।

2019 - राष्‍ट्रपति सचिवालय द्वारा विजिटर्स अवार्ड 2019 प्राप्‍त करने वालों की घोषणा की गई।


9 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1828 - लियो टॉल्सटॉय- महान् रूसी उपन्यासकार।

1850 – प्रसिद्ध कवि और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्म हुआ।

1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

1880 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1894 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

1905 - हुसैन शा- भारतीय दार्शनिक।

1907 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।

1909 - लीला चिटनिस- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

1924 - जोगेन्द्र नॅथ हाझरिका- असम के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1932 - कान्ति कुमार जैन- हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार।

1942 - मणि मधुकर- प्रसिद्ध साहित्यकार।

1967 - अक्षय कुमार- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

1974 - विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।


9 सितंबर को हुए निधन👉


1942 - शिरीषकुमार मेहता - भारत के एक स्वतन्त्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।

1947 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।

1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।

1980 - सदाशिव त्रिपाठी

 उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री ।

1981 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।

1982 - शेख अब्दुल्ला- कश्मीर के नेता।

2012- वर्गीज कुरियन- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।

2014 - फ़िरोज़ा बेगम बांग्लादेशी नज़रूल गीत गायिका थीं। 

2019 - ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सत्पथी का निधन।


9 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 हुतात्मा शिरीषकुमार मेहता समृति दिवस।

🔅 श्री जोगेन्द्र नॉथ हाझरिका जन्म दिवस।

🔅 श्री सदाशिव त्रिपाठी स्मृति दिवस ।

🔅 श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती।

🔅 हिमालय दिवस उतराखंड ।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

विज्ञान के प्रमुख अविष्कार और अविष्कारक

Indian National Awards List